Showing posts with label Humanity. Show all posts
Showing posts with label Humanity. Show all posts

Thursday, 9 April 2026

सुसंस्कृत सक्षम समर्पित नारी=सुदृढ़ समाज

"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः 

यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः "

लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। 

नारी तू नारायणी...

नारी है शक्ति स्वरूपा... 

नारी है जगतजननी ये हम सुनते आए हैं...

इस बात में कोई दो राय नहीं कि अगर सुसंस्कृत, सुशिक्षित, संकल्पित, राष्ट्र के प्रति समर्पित, सक्षम, दायित्व बोध से परिचित नारी को समस्याओं का समाधान ढूंढने का अवसर मिलेगा, निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान मिलेगा तो, वह अवश्य ही स्वर्णिम इतिहास रच देगी। 

आरक्षित होना मुझे कभी भी समानता का आधार नहीं लगता पर अगर सामाजिक परिस्थितियों की वजह से आरक्षण का सहारा लेना ही पड़े, तो प्रतिनिधित्व करने का अवसर उन शक्ति स्वरूपाओ को मिलना चाहिए- जिनकी शक्ति और सामर्थ्य को, संस्कारों के बोध से, वह स्वयं मर्यादित करना जानती हो। मात्र कुतर्क कर स्वातंत्र्य की बोली ना बोले, अपितु सर्व समाज के लिए जिसके हृदय में ममत्व हो, जो स्वच्छंदता और स्वतंत्रता में भेद करना भलीभांति जानती हो। 

जो अपने gender को नहीं अपितु, अपनी योग्यता को किसी भी स्थान को पाने का साधन समझे। जिसे यह पता हो कि पद अथवा सामर्थ्य को पाने के बाद निष्पक्षता, निडरता और निश्चल भाव से जन प्रतिनिधित्व करना, उसका दायित्व है।  

आधी आबादी नहीं वह संपूर्ण समाज का कल्याण करने हेतु अपने सामर्थ्य का प्रयोग करे। जिसमें निर्णय क्षमता हो, जो दायरों को पुन: परिभाषित करना जानती हो, जिसमें नयी राह गढ़ने की क्षमता हो पर, सिर्फ इसलिए लीक से परे नहीं सोचे या कहें, क्यूंकि उसे बंधन मुक्त होना है। बल्कि इसलिए सोचे या कहें क्यूंकि उसे लगता हो कि यह आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर समाजिक परिवेश देने में सहायक होगा। 

जिसे जीवन के कटु सत्य का अनुभव हो पर कुंठा और द्वेष भाव, जिसके हृदय मे घर ना कर पाया हो। 

प्रत्येक व्यक्ति अद्वितीय, अद्भुत और अनोखा है। हर नारी को स्वयं पर गर्व होना चाहिए पर, अहंकार नहीं। 

सहारा ना लेना उसका उद्देश्य हो जब तक कि परिस्थितियों को वो स्वयं सम्भाल सके, पर विचारों के आदान-प्रदान और परामर्श का मार्ग सदैव खुला रखना होगा। नारी और पुरुष कोई शत्रु नहीं अपितु समाज के दो ध्रुव हैं, जिनके परस्पर सहयोग से सामाजिक सौहार्द बना रहता है। शिव और शक्ति, श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी, माता सीता और  प्रभु श्री राम, श्री हरि और माँ लक्ष्मी.. हमारी अध्यात्मिक चेतना में, दोनों- स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं, सहयोगी हैं। किसी भी प्रतिस्पर्द्धा के द्योतक नहीं। 

जो नारी किसी की पुत्री, पत्नी, मित्र, संबंधी होने का सहारा ले अपने सामर्थ्य को प्रदर्शित करने की पहली सीढ़ी न बनाए, ऐसी होनी चाहिए जनप्रतिनिधि। किसी परिवार का होना, गलत नहीं, पर योग्यता के आधार पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने का माद्दा होना चाहिए।

अगर स्वयं को मातृशक्ति कहलाना अच्छा लगता है, तो माँ भगवती सी शक्ति, समझ, सहनशीलता, क्षमा करने की क्षमता और अपने प्रत्येक निर्णय पर अडिग रहने की कला और पराजय को स्वीकारने की शक्ति होनी चाहिए। 

निर्णय के पीछे आवेश नहीं अपितु पुख्ता कारण हो और जिसे संपूर्ण ब्रहमांड के समक्ष निडरता और आत्मविश्वास के साथ अकेले प्रस्तुत करने का नारी में साहस हो। 

निर्णय सही या गलत हो सकते हैं पर स्वार्थ से, द्वेष से, भय से प्रेरित नहीं होने चाहिए, निर्णय सदैव समग्र चिंतन तथा उसकी परिणति के पाश्चात्य होनेवाले परिवर्तनों को अपनी क्षमता के अनुरूप तोलने के पश्चात लेने चाहिए। 

विधायिका (राजनीति) कोई आजीविका अथवा सामाजिक प्रतिष्ठा पाने का साधन नहीं बल्कि सेवा करने का माध्यम है। 

पर यहाँ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को परिभाषित करना अत्यंत अवश्यक है, अगर सामाजिक दायित्वों से विमुख होकर, अपने सांसारिक धर्म का निर्वहन न करने को, कोई समर्पण समझने की भूल करे तो, वो अवश्य ही मातृभूमि का ऋण लेकर इस संसार से जाएगा। 

कोई अगर इस धरा पर आया है तो उसे षोडश कलाओं में निपुण होने की पूर्ण कोशिश करनी चाहिए। 

संपूर्णता बिना, स्वतंत्रता किसी भी मार्ग पर, सांसारिक व आध्यात्मिक मार्ग मे अग्रसर होने के लिए, प्रयाप्त नहीं। 

साध्वी की भांति सेवा करनी है, तो समस्त भोग विलासिता के साधनों का परित्याग कर, चका चौंध और छपास-दिखास से परे होना होगा और अगर आज के परिवेश में यह सम्भव नहीं तो प्रत्येक सांसारिक दायित्व का निर्वहन कर, अपने समय का सदुपयोग कर, स्वयं को निर्लिप्त रखते हुए कार्य/ सेवा करेंगे, तो सन्यासी से ज्यादा गृहस्थ रह, जीवन में वैराग्य प्राप्त कर, मुक्ति मार्ग पर अग्रसर होंगे। 

सेवा--दान नहीं, स्पर्श नहीं...सेवा यथासम्भव सहायता करना तो है ही, पर सेवा वो है जो आनेवाली पीढ़ियों का भविष्य सुनिश्चित कर सके। सामजिक परिकल्पना को सुदृढ़ कर सके।

समाज के प्रति समर्पित सेवाभावी व्यक्ती पर समाज को इतना विश्वास होना चाहिए कि वह सुनेगा और जो उत्तम से उत्तम कर सकता होगा, वो करेगा। 

आरक्षण के बाद भी अगर सरपंच-पति, पार्षद-पति, विधायक-पति सत्ता की बागडोर संभालेंगे तो यह सही मायने में प्रभावशाली नहीं होगा। जिसे पदभार मिले, वहीं उस कार्य को, अपनी समझ से करे, न कि कोई दूसरा।

अगर जीवन के एकाकीपन को दूर करने के लिए हम भीड़ में हैं और स्वयं को समाजसेवी समझ रहे हैं तो यह हमारी बड़ी भूल है। कोई भी कार्य, सामाजिक दायित्व निर्वाह करते हुए भी, हमारे सीमित समय और साधनों मे प्राथमिकता हो, तो हम उसके प्रति समर्पित है, अन्यथा वो मात्र एक विकल्प है, संकल्प नहीं। और जो कार्य "संकल्प नहीं हो" तो समय व्यतीत होने और परिस्थितियों के बदलने के साथ बोझ लगने लगता है और मैं मानती हूँ कि नारी को अधिकार प्राप्ति की चाह में, किसी बोझ के नीचे दबने की, कोई अवश्यकता नहीं। जीवन में किसी भी कार्य का चयन करना हो तो, विचार करने के बाद जो अंतःकरण को ठीक लगे उसे चुने, चाहे उस राह में अग्रसर होने के लिए कोई आपको प्रोत्साहित करे या नहीं। मार्ग और दिशा चुनने के पश्चात्‌ लौटने की या मुड़कर पीछे देखने की अभिलाषा लक्ष्य प्राप्ति में बाधक होती है। इसलिए जैसे अर्जुन ने मछली की आँख के लक्ष्य को साधा था वैसे ही प्रत्येक जीवन लक्ष्य को साधना चाहिए। चाहे वह सेवा हो या समाज में अपनी भूमिका निभाना या फिर मातृभूमि एवं सामाजिक ऋणों को चुकाने का प्रयास। 

नारी का प्रतिनिधित्व मात्र महिलाओं के लिए नहीं, समस्त समाज और संसार के लिए होना चाहिए। अगर ऐसे सुदृढ़ विचार, परिपक्व मानसिकता और सांसारिक शिष्टाचार की समझवाली नारी को प्रतिनिधित्व मिलेगा, तो निःसंदेह समाज का कल्याण होगा।

ऐसी नारी को सामाजिक, आर्थिक, प्रशानिक शक्ति मिलेगी तो निसंदेह ही हमारे विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में वो गति लाएगी और भारत माता का वैभवशाली इतिहास पुनः स्थापित होगा। 

नारी आरक्षण गर बैसाखी नहीं अपितु स्वयं की क्षमताओ को संपूर्णता देने का माध्यम है और उससे अगर योग्यता के आधार पर बेटियों को अवसर मिलेगा तो हमें इसका पूर्ण समर्थन करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। 

Wednesday, 7 June 2023

Poha

Greetings on the occasion of World Poha Day!!



Health benefits of Poha :- 

🥗Indian nutrient dense, light breakfast made of beaten parboiled rice- Rice flakes.

🥗It's Pan-India dish.

🥗Prominently eaten in the states like-

Maharashtra, Gujarat, Rajasthan, Odisha, WestBengal, Madhya Pradesh, Kerala Telangana, Karnataka, TamilNadu &Goa.

🥗Easily digestible. 

🥗Has long satiety value, thus helps you feel full for a longer time. 

🥗Great probiotic as it's made by fermented parboiled paddy. 

🥗Good source of healthy carbohydrates. Rich in fibre

🥗Vital source of iron & vitamin B12 🥗Beneficial for pregnant women & children. 

🥗Prevents anemia.

🥗Good for elderly people as it's easy to digest, rich in vitamins, doesn’t cause bloating.

🥗Good weight loss diet. 

Nutritious, have high satiety value and low in Glycemic Index. 

Apart from a good breakfast it has a connection with cultural practice in Maharashtra. In some Maharashtrian families, the formal meeting of the boy and girl for marriage prospects is referred to as Kande-pohe or Chaha-pohe. There’s even a song called Kande-Pohe from the Marathi movie Sanai Chaughade.

Legends related to Lord Krishna indicate that poha is at least 5000yrs old snack.

Eat Poha...Stay Healthy!!



Sunday, 12 April 2020

TURMERIC- The Golden Spice

Turmeric, sometimes called golden spice has many health benefits.


The commonly used spice in most of the Indian curries has extraordinary effect in improving our immune system and in aiding digestion & in maintaining proper mental & physical health.

Curcumin is the main active ingredient in turmeric.
It has powerful anti-inflammatory effects and is a very strong antioxidant.
It helps our body to fight foreign invaders and also has a role in repairing damage.

Anti-inflammatory
curcumin is a bioactive substance that fights inflammation at the molecular level
Curcumin delivers a one-two mechanism against free radicals. It blocks them directly, then stimulates your body's own antioxidant defenses.

Powerful Anti- Oxidant
Oxidative damage is believed to be one of the mechanisms behind aging and many diseases.
Curcumin is a potent antioxidant that can neutralize free radicals due to its chemical structure
Curcumin boosts the activity of your body's own antioxidant enzymes.

Pain reliever
The spice is reputed to relieve arthritis pain.

Improves Liver Function
Antioxidant effect of turmeric appears to be so powerful that it may stop your liver from being damaged by toxins.

Aids digestion
Its anti inflammatory in nature.
Reduces gut inflammation and improves gut permeability and hence helps in healthy digestion.

Prevents Amnesia
Curcumin boosts levels of the brain hormone BDNF, which increases the growth of new neurons and fights various degenerative processes in your brain.

Helpful in Heart disease
Curcumin improves the function of the endothelium and is a potent anti-inflammatory agent and antioxidant.

Helpful in treating Hypertension
Its consumption results in thinning of blood like in the case of warfarin.
Thus turmeric can be associated with  lowered cholesterol  levels and lowered blood pressure.

Reduces risk of cancer
Curcumin leads to several changes on the molecular level that may help prevent and perhaps even treat cancer.

Helpful in Preventing Alzheimer's Disease.

Curcumin is a potent anti-inflammatory compound, it makes sense that it may help with arthritis.

Prevents & cures Depression
Depression is also linked to reduced levels of brain-derived neurotrophic factor (BDNF) and a shrinking hippocampus, a brain area with a role in learning and memory.
Curcumin boosts BDNF levels, potentially reversing some of these changes.
There are evidences that curcumin can boost the brain neurotransmitters serotonin and dopamine.

Anti ageing agent & Aids longevity
Plays a role in delaying aging. Effective preventive food.
Due to its many positive health effects.
Turmeric added to food, aids longevity.


Curcumin has so many health benefits and is present in TURMERIC , is absorbed in the body when combined with fats or peperine present in pepper.
That is probably the scientific reason of the spicy & oily Indian recipes.
Which over the years have been rejected by those who don't respect their own heritage.
Fats are needed moderately.
Remember, Dry, fat-less, boiled or roasted food, only salads & crash diets are not healthy diets. Our ancestors were masters in combining foods and spices to get best food value of any recipe.

e.g. I hope we all know "Haldi wala doodh" is a common home remedy of cough & cold or any internal injury.
Kachhi Haldi ki sabji is common food in Rajasthan.
From dal to any curry ghee & haldi are essential ingredient of Indian recipe.

Trust their knowledge and if you have doubts please analyse everything scientifically.
After analysing each combination food. I get assurance that our forefathers were genius!!
So just to look smart & innovative...
Please, don't temper your age old recipes. 
Don't reject the traditional foods.

Monday, 23 March 2020

Tulsi

Tulsi ji is said to be one of the most sacred plant in Hindu households. Its literally worshipped daily.. We call it "Vrinda devi" or "Tulsi maa"
Time to find out the reason behind it..?

Tulsi is an excellent herb which acts as preventive medicine & it has enormous therapeutic value.
Tulsi acts as an adaptogen. 
An adaptogen is natural substance that helps your body adapt to stress & promotes mental balance.

Its nutritional value is also high, 
as it contains-Vitamins & minerals as well as many useful compounds like-
-Apigenin,
-Ocimumosides A & B,
-Eugenol,
-Lutein,
-Ursolic and rosmarinic acid.


Protects against majority of infections-
It has antibacterial, antiviral, antifungal
properties.

Vitalize our body & improves stamina,
strengthens Immune system . 
-High in anti-oxidants.
-It acts as powerful detox.

In alternative & preventive medicine,
Tulsi is typically used for asthma, bronchitis, arthritis, colds, and the flu.
-It is considered to be an adaptogenic herb.
-It contains Apigenin: a flavonoid that helps the body removes waste at the cellular level.
-It also increases mucus cell formation.

Reduces stress and anxiety
-Tulsi has antidepressant and anti-anxiety properties comparable to antidepressant drugs like diazepam.
-One study found that people who took 500mg of Tulsi extract each day felt less anxious, stressed, and depressed.
-People also felt more social.

Helpful in reducing insomnia & sleep problems.
Ocimumosides A & B: compounds that reduce stress and balances the neurotransmitters serotonin and dopamine

Reduces forgetfulness & Amnesia.

Beneficial in healing of wounds. 
Research shows that holy basil may work against infections and wounds, such as:
mouth ulcers, keloids, raised scars, acne.

Helpful in type 2 diabetes.
Tulsi Lower your blood sugar.
Prevent symptoms of diabetes such as:
-weight gain
-hyperinsulinemia(excess insulin in the blood).
-Insulin resistance.

Lower your bad cholesterol
Since Tulsi targets metabolic stress,
it help with weight loss and reducing bad cholesterol levels.

Ease inflammation and joint pain
It contains Eugenol: a terpene with pain-relieving properties, whic is found in clove oil.
Tulsi has anti-inflammatory & analgesic properties.
It can even help people with arthritis or fibromyalgia.
Counteract the effects of stress-induced ulcers by increasing our stomach’s defense mechanism by decreases stomach acid.

Acts anti ageing agent
Ursolic and rosmarinic acid are two compounds present in Tulsi. These have antioxidant, anti-inflammatory, and anti-aging properties.

Good for eye health.
It has Lutein: an antioxidant which is a  carotenoid important for eye health.

In alternative medicine different parts of the Tulsi plant are recommended for treating different  pathological conditions-
-Fresh flowers for Asthma .
-Tea prepared by boiling its leaves is used in fever, bronchitis, cough & cold.
-Tulsi leaves and seeds, with black pepper, for malaria.
-Leaves are used for diarrhea, nausea, and vomiting.
-Its extract with Vaseline base is used as an ointment for eczema.
-An alcohol extract is used for stomach ulcers and eye diseases.
-An essential oil made from the leaves is used for insect bites.
-Post operative. Its ointment is used to heal the wounds & scars.
Apart from nutritional & therapeutic value.
According to studies & as quoted by Times of India, an eminent botanist & researcher Shri Shyamkant Padoley-Tulsi is beneficial for enviroment as well.
"Tulsi plant gives out oxygen for 20 hours and ozone for 4 hours a day along with the formation of nascent oxygen which absorbs harmful gases like carbon monoxide, carbon dioxide & sulphur dioxide from the environment."
Now one can understand Why "Tulsi maa" is considered so sacred .
Why we worship Tulsi ji daily.
Our Hindu religion & Indian culture are extremely scientific.
"Garv se kahein hum Hindu hain..
Garv se kahein hum Hindustani hain!"

Sunday, 22 March 2020

SHANKHNAAD

Shankhnaad is very scientific way of  creating positive & conductive atmosphere.

शङ्खं चन्द्रार्क दैवत्यं मध्ये वरुण दैवतम् ।
पृष्ठे प्रजापति विद्यात् अग्रे गङ्गा सरस्वती ॥

Meaning:
In Shankha abides the Chandra Moon & Surya Devatas, and in its middle the Varuna Devata. On its back abides Prajapati & on its front Ganga & Saraswati;

त्वं पुरा सागरोत्पन्नः विष्णुना विधृतः करे ।
पूजितः सर्व देवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते ॥

Meaning:
In former times You rose from the Sea and was held by Vishnu in His Hand, You are worshipped by all the Devas; Salutations to Panchajanya.

 त्रैलोक्ये यानि तीर्थानि वासुदेवस्य च आज्ञया ।
शङ्खे तिष्ठन्ति विप्रेन्द्र तस्माच्छङ्खं प्रपूजयेत् ॥

Meaning:
Whatever Tirthas are there in the Three Worlds, by the command of Vasudeva, they abide inside the Shankha, O best of Wise men; Therefore Shankha is to be Worshipped.

पाञ्चजन्याय विद्महे पवमानाय धीमहि ।
तन्नः शङ्खः प्रचोदयात् ॥

Meaning:
Let us contemplate on Panchajanya (Shankha of Sri Krishna) and meditate on Pavamana, May that Shankha (i.e. Sound of Shankha) awaken our Consciousness.

Significance of Shankhnaad
Shankha is believed to have originated from Samudra Manthan. Shankhnaad- shankh is blown in order to get rid of negative energy and evil spirits.

Shankhnaad-The sound from the Shankh is associated with the sacred syllable ‘Om’ which is believed to be the first sound of creation.
It is symbolic to beginning of any good work. Its believed to be the purest form of sound which ushers in new hope.
When the Shankh is blown, the primordial sound of "Om" emanates from it. This eternal sound is the origin of all Vedas. All knowledge enshrined in the Vedas is an elaboration of the omnipresent sublime sound of Om. It was this sound that was chanted by the Lord before manifesting the cosmos. It represents the creation.

Shankhnaad enhances the positive psychological vibrations such as courage, hope, optimism, willpower  and bliss can be felt by all around.
Leaving aside the mythology, even if you hold the Shankha near your ear, you can hear a humming sound of ocean in it. This is actually a natural vibration or cosmic energy of Earth which gets magnified on entering the conch shell. Isn’t it interesting?

Renowned Scientist J.C. Bose has proved that the harmful invisible virus/insects/bacteria etc disappear by the Shankhnaad.
As soon as the Shankh is blown the frequencies of divine energy (Shakti) are emitted into atmosphere. These energy frequencies are seen in red colour. Along with these energy frequencies yellow circles of chaitanya are also projected in the atmosphere. You can also see the pink particles of Bliss being emitted in the atmosphere.
JC Bose further adds- "This increases the proportion of shakti (cosmic energy), chaitanya & anand in the environment and that is why the negative energies get distressed and run away.  Another speciality of Shankh is that the vibrations emanating due to Shankhnaad destroys the disease causing germs in the atmosphere".

Shankhnaad makes the atmosphere pure & conductive for the spiritual growth of the individual.
The moment Shankh is blown our brain is emptied of all thoughts. Invariably we will enter state of Trans state where we are very receptive. This "Trans state" is the one with awareness. Only way to awaken you is Shankhnaad.

Blowing of Shankh improves the lung capacity & improves respiratory system.

Stammering children can be corrected by regularly blowing the shankh .

I'll regularly blow Shankh atleast thrice a day. Will you???


Initially if you are unable to blow Shankh. Then listen Shankhnaad by following the
YouTube Link-https://m.youtube.com/watch?feature=youtu.be&v=B1Ct9s9uQ_0#menu



Friday, 31 July 2015

देव वंदना

भगवन पुरातन पुरुष हो तुम, विश्व के आधार हो,
हो आदिदेव, तथैव उत्तम धाम, अपरम्पार हो।।
ज्ञाता तुम्ही हो, जानने के योग्य भी, भगवंत हो,
संसार में, व्यापे हुए हो, देव देव अनंत हो।।
तुम वायु यम पावक वरुण एवं तुम्ही राकेश हो,
ब्रह्मा तथा उनके पिता भी, आप ही अखिलेश हो।।
हे देव देव, प्रणाम देव, प्रणाम सहस्त्रों बार हो
फिर फिर प्रणाम, प्रणाम नाथ, प्रणाम बारम्बार हो।।
सानंद सन्मुख और पीछे से प्रणाम सुरेश हो,
हरि बार बार प्रणाम, चारों ओर से, सर्वेश हो।।
है वीर्य शौर्य अनंत बलधारी, अतुल बलवंत हो,
व्यापे हुए सब में, इसीसे सर्व हे, भगवंत हो।।
अच्युत हंसाने के लिए, आहार और विहार में,
सोते अकेले, बैठते सब में किसी व्यवहार में।।
सबकी क्षमा हम मांगते, जो कुछ हुआ, अपराध हो,
संसार में तुम, अतुल अपरम्पार, और अगाध हो।।
सारे चराचर के, पिता हैं आप, जग आधार हैं,
हैं आप, गुरुओं के गुरु, अति पूज्य और महान हैं।।
त्रैलोक्य में, तुमसा प्रभु, कोई, कहीं भी, हैं नहीं,
अनुपम अतुल्य प्रभाव बढ़कर, कौन फिर होगा कहीं।।
इस हेतु वंदन, योग, ईश शरीर चरणों में किया,
हम आपको,करते प्रणाम प्रसन्न करने के लिए।।
ज्यों तात सुत के, प्रिय प्रिया के, मित्र सहचर अर्थ हैं,
अपराध मेरा, आप त्योंही, सहने हेतु समर्थ हैं..
अपराध मेरा आप त्योंही सहने हेतु समर्थ हैं।।

Monday, 11 October 2010

God's Favourite Child!

STORY:-
One day, I dreamt I was walking alone on a beach in my life’s journey. For each time I saw back, I found two pairs of footprints.
Anxiously I asked whose were the other. GOD replied I’m always walking besides you as you work for Humanity!
Then the last scene of my life flashed. I looked back. I noticed, many times along the path there was only 1 set of foot-prints. This has happened at very low & saddest times of my life.
This bothered me & I asked: “God you said you would walk with me all my life but why you left me alone when I needed you most!
GOD replied, My “FAVOURITE CHILD”
I love you & would never leave you Alone! When you saw one set of foot-prints. Those were mine. I was carrying you in my Hands during your Tough Times..! 

Leave Footprints by helping others without selfish motives & without Blood Relations
Learn to love Human Beings. Have faith in Humanity- Have contentment in life! Give meaning to life!
The glow of satisfaction on needy person's face is real Treasure of life!
Be God's Favourite Child! 
LEAVE FOOTPRINTS!